श्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला अस्थाई मंदिर में शिफ्ट हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विराजमान रामलला को टेंट से निकाल कर अपनी गोद में बैठाकर अस्थाई मंदिर के रजत सिंहासन में विराजमान कराया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला विराजित हुए।
बुधवार को सुबह पांच बजे के करीब अस्थाई मंदिर में रामलला को शिफ्ट किया गया। इस दौरान रामलला की आरती उतारी गई। रामलला के शिफ्टिंग के दौरान कोरोना से सतर्कता का भी ख्याल रखा गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। आरती व पूजन के बाद सीएम योगी गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्ट के सदस्यगण निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास, अयोध्या राज परिवार के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. अनिल मिश्र, जिलाधिकारी अनुज झा सहित संत व महंत मौजूद रहे।

COMMENTS