गुजरात के अहमदाबाद में नाबालिग लड़की ने मां के लिव इन पार्टनर पर रेप का आरोप लगाया है। 17 वर्षीय लड़की ने सोला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। लड़की ने शिकायत में बताया कि उसकी मां का सात साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद वह दफ्तर में 29 साल के सनी शाह के संपर्क में आर्इ। नौ महीने से सनी उसकी मां के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस ने बताया, ‘लड़की की शिकायत के अनुसार जब वह घर में अकेली थी तो सनी ने आठ महीने पहले उसके साथ जबरदस्ती की। उसने इस दौरान वीडियो और फोटो खींच लिए। इनके दम पर उसने ब्लैकमैल किया। साथ ही धमकी दी कि वह उसकी मां को भी नुकसान पहुंचाएगा। 19 फरवरी तक सनी लड़की का शोषण करता रहा। परेशान होकर लड़की ने अपनी सहेली को इस बारे में बताया। सहेली उसे थाने लेकर आई।’ सोला थाने के इंस्पेक्टर डीवी राणा ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई। लड़की की मां को इस बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया,’ सनी पर आरोप है कि उसने लड़की के कहीं आने जाने पर पाबंदी लगा दी। पूछताछ में उसने लड़की से रेप की बात कबूल ली है। मामले में जांच चल रही है।’
$type=ticker$meta=0$readmore=0$cat=0$snippet=0$columns=4$show=home
लखनऊ समाचार $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
सेहत $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
Social Counters$type=social_counter
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
- JNU विवाद को राष्ट्रवाद से जोड़कर मोदी सरकार ने किया सबसे बड़ा राष्ट्र विरोधी काम
- मुझे और सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है - पीएम मोदी
- अमेरिका में छाई लखनऊ की जयनी, बराक ओबामा ने एचीवमेंट अवॉर्ड से किया पुरस्कृत
- E-Paper 04.06.2020
- नर्सरी एडमिशन: केजरीवाल बोले प्राइवेट स्कूलों ने 'गड़बड़ की तो नहीं बख्शेंगे'
- केन्द्र सरकार पर कांग्रेस का हमला, कहा मनरेगा को नकारने वाली सरकार ने अब मजदूरों को सहारा देने के लिए बनाया उसी को आधार

COMMENTS