नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेएनयू प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने अपने खत में कहा है कि राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा लेकिन राष्ट्रवाद की आड़ में निर्दोष को हिरासत में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के बहाने जेएनयू को राष्ट्र विरोधी और आतंकवादियों के अड्डे की तरह प्रस्तुत किया जा रहा है। जो कि गलत है। सूत्रों के मुताबिक, जेएनयू प्रकरण पर केजरीवाल ने मगंलवार को गृहमंत्री राजनाथ से मुलाकात की है। अपनी 15 मिनट की इस मुलाकात में केजरीवाल ने जेएनयू प्रकरण पर अपनी चिंता जताई और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से कहा है कि छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई से यह मामला जटिल हो गया है। राजनाथ सिंह ने केजरीवाल को भरोसा दिलाया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे अपने खत में सोमवार को पटियाला हाउस में पत्रकारों की पिटाई की घटना की भी निंदा की है। साथी ही इसे विचलित करने वाली घटना बताया है।
$type=ticker$meta=0$readmore=0$cat=0$snippet=0$columns=4$show=home
लखनऊ समाचार $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
सेहत $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
Social Counters$type=social_counter
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
- आतंकी डेविड हेडली ने किया बड़ा खुलासा, 'लश्कर की फिदाईन आतंकी थी इशरत जहां'
- CBI जांच में खुलासा, यादव सिंह ने छह साल में लिया 100 करोड़ कमीशन
- आतंकी बुरहान वानी के एन्काउंटर वाले घर को भीड़ ने आग लगाया
- एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरें घटाई
- बाबा रामदेव को मिला कानूनी नोटिस
- आप के विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

COMMENTS