अपने बयानों के जरिए खबरों में चर्चा का विषय बने रहे वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘हिंदुत्व कोई शब्द नहीं है और न ही मैं हिंदुत्व को मानता हूं।’ दिग्विजय सिंह ने वाराणसी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म के अनुयायी के रूप में ही मैं अपना परिवार चलाता हूं लेकिन हिंदुत्व को नहीं मानता। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह वाराणसी स्थित विद्यामठ में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय ने खुद को सनातन धर्मी बताया। इसी बीच जब पत्रकारों ने दिग्विजय से जब राम मंदिर के बारे में प्रश्न किए तो जबाव में उन्होंने कहा कि वह वाराणसी स्थित विद्यामठ में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने आए थे। दिग्विजय ने राहुल गांधी का पक्ष लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हैदराबाद यूनिवर्सिटी कैंपस में भूख हड़ताल पर बैठने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि BJP और संघ ABVP के जरिए शिक्षण संस्थाओं पर कब्जा करना चाहते हैं। ये गरीब और दलित विरोधी हैं इसलिए राहुल के उपवास पर सियासत कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के पूजा करने पर रोक को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मंदिर में कोई रोक-टोक नहीं होनी चाहिए। महिला या पुरुष सभी मंदिर में जा सकते हैं। जिस किसी की भी आस्था धर्म में हो वह मंदिर जा सकता है।
$type=ticker$meta=0$readmore=0$cat=0$snippet=0$columns=4$show=home
लखनऊ समाचार $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
सेहत $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
Social Counters$type=social_counter
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
- लखनऊ में भारत-जापान की युवा पीढ़ी का ऐतिहासिक संवाद, योगी आदित्यनाथ ने कहा- आज के विद्यार्थी ही कल दोनों देशों के रिश्तों के सबसे प्रभावशाली राजदूत बनेंगे
- E-Paper 14.05.2021
- मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद बना मौत की वजह, खाई में गिरने से बाप-बेटे की मौत; मां ने भी उठाया खौफनाक कदम
- एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरें घटाई
- बाढ़ से पीड़ित केरल ने केंद्र से 2600 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मांगा
- यूपी में 13 की जगह 14 स्मार्ट सिटी हो: राम नाईक

COMMENTS