नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सरकार की तरफ से एनआई तंजील अहमद और दिल्ली के लॉ ऑफिसर एमएम खान के परिजनों को 1-1 करोड़ की राशि सौंपी। दोनों की पिछले 2 महीने के दौरान हत्या कर दी गई थी।
आज NDMC के लॉ अफसर एमएम खान की बेटी को एक करोड़ का चेक सौंपा। खान की पिछले महीने दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा NIA के अधिकारी तंजील अहमद के दोनों बच्चों को 50-50 लाख के 2 फिक्स्ड डिपॉजिट सौंपे। तंजील की भी मई में बिजनौर में हत्या कर दी गई थी।
एमएम खान की बेटी इकरा खान ने कहा कि उन्होंने (केजरीवाल) हमसे वादा किया था और पूरा किया। पिता की मौत के दिन से ही वो लगातार सपोर्ट कर रहे थे। पुलिस की जांच से अभी तक तो संतुष्ट हैं, सभी 7 को गिरफ्तार किया है। अभी बाद में उनसे खुद बात की है कि जो चिट्ठियां सामने आई हैं, वो ऐसा क्यों हुआ उसकी भी जांच हो। दिल्ली सरकार भी हमारे पक्ष में ही बात कर रही हैं। जो फैक्ट्स आ रहे हैं उनकी भी जांच होनी चाहिए। वहीं तंजील अहमद के भाई ने कहा कि इस मदद के लिए शुक्रिया कहेंगे दिल्ली सरकार का, हम अभी तक की जांच से संतुष्ट हैं।
COMMENTS