बॉलीवुड एकट्रेस करीना कपूर ने लैक्मे फैशन वीक 2016 के ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक किया। करीना इस बार अपने अलग अंदाज के साथ बेबी बंप के साथ वॉक कर रही थीं।
बहन करिश्मा के साथ करीना
करीना ने भावुक होते हुए कहा कि यह वॉक उनके लिए यादगार रहेगी क्योंकि पहली बार उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के साथ रैंप पर वॉक की है। करीना ने सब्यसाची के हालिया संग्रह का परिधान पहनकर रैंप पर वॉक की। इसके साथ ही 'लैक्मे फैशन वीक' के 'विंटर फेस्टिव 2016' का समापन हो गया।
करीना और डिजाइनर सब्यसाची
करीना ने कहा, यह कोई एक नहीं है हम दो हैं। यह बेहद खास लम्हा है। मैंने पहले कभी सब्यसाची के लिए रैंप वॉक नहीं किया है। हम एकसाथ फिल्म नहीं कर सके। लेकिन यह लम्हा बेहद खास है। करीना ने शो के बाद कहा, यह इतिहास में दर्ज रहेगा। मैं इस समय वाकई बेहद भावुक हूं। यह चाहती हूं कि इस क्षण का आनंद हर कोई उठाए। मैं कहना चाहूंगी कि सब्यसाची एक डिजाइनर नहीं बल्कि कलाकार हैं। वह चित्र बनाते हैं। मैं इस कलाकार के परिधान पहनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं।
करीना ने भारी कढ़ाई वाला हरे रंग का लहंगा और कुर्ती स्टाइल की चोली पहनी थी। इस दौरान उन्होंने अपने सिर पर दुपटटा लिया हुआ था। अपने इस लुक में वह राजसी दुल्हन लग रही थीं। उनके इस शाही अंदाज में खूबसूरत मांगटीका चार चांद लगा रहा था।
COMMENTS