आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ग्राम जिवली, जनपद आजमगढ़ पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय के आवास पर उनकी दिवंगत माताजी श्रीमती जमुरता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने श्री विनोद राय एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल को लेकर क्षेत्र में भी लोगों ने उनके प्रति आभार जताया।


COMMENTS