लखनऊ. समाजवादी सरकार अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों
से आम जनता को रूबरू कराने के लिए 'गांव-गांव अखिलेश यात्रा' निकाल रही
है। यह यात्रा 20 दिसंबर से शुरू हुई और पहले चरण में 600 गांवों को कवर
करेगी।
इन योजनाओं का हो रहा प्रचार-प्रसार
> समाजवादी सरकार ने पौने चार वर्षों की अवधि में शिक्षा,
स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, बिजली, सौर उर्जा, महिला सुरक्षा, रोजगार,
वृद्धावस्था कल्याण, अधिवक्ता कल्याण, व्यापारी और शिक्षक कल्याण, कृषि और
कौशल विकास के क्षेत्र में जितने विकास कार्य किए हैं। वे दूसरे राज्यों के
लिए अनुकरणीय हो रहे है।
> समाजवादी पेंशन, 1090 वूमेन पावर लाइन और 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा, लैपटाप वितरण जैसी अनोखी योजनाएं हैं।
> जिलों में 4 लेन सड़कें, 300 किमी की आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस, कैंसर अस्पताल, इंटरनेशनल स्टेडियम ये समाजवादी सरकार की देन है।
> बजट का 75 प्रतिशत गांवों और कृषि विकास पर खर्च हो रहा है।
> ढाई करोड़ किसानों के लिए पांच लाख रुपए की दुर्घटना बीमा राशि, किसानों का 50 हजार रुपए की कर्ज माफी, कामधेनू योजना, मण्डी स्थलों का निर्माण, डेयरी उद्योग जैसे कार्य भी समाजवादी सरकार ने किए हैं।

अब तक यह यात्रा आगरा, फैजाबाद और गोरखपुर के 58 गांवों को कवर कर
चुकी है। इस दौरान हर गांव के दो स्थानों पर और औसतन एक गांव में 150 लोगों
से यात्रा के सदस्य संवाद कायम कर समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जनता
के सामने रख रहे हैं। इसे विकास योजनाओं के सहारे साल 2017 के चुनाव का
रोडमैप बनाने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने अखिलेश यात्रा के बारे में बताया
> यात्रा में शामिल एलईडी युक्त 12 वैन से प्रदर्शित वीडियो में सरकार की नई-नई और लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है।
> इसके बाद वैन के साथ चल रहे वालंटियर्स ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि वे किन योजनाओं को नहीं जानते हैं।
> इसके बाद उन्हें योजनाओं के बारे में बताया जाता है।
> गांवों में विकास सामग्री भी वितरित की जा रही है।
> उन्होंने यात्रा को सफल करार देते हुए कहा कि इस जनसंवाद कार्यक्रम को जोरदार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
> लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं रिकार्ड करा रहे हैं।
> गांवों के विकास के बिना प्रदेश समृद्ध नहीं हो सकता है, इसलिए सीएम ने ग्रामीणों के संवाद की पहल की है।
COMMENTS