महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला करने के उद्देश्य से हाल ही में गुजरात के रास्ते कथित रूप से भारत में घुसे 10 संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों में से तीन को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले कि आतंकवादी देश में कोई हमला कर पाते, गुजरात में ही उनमें से तीन को पिछले शुक्रवार को मार गिराया गया। सूत्रों ने बताया कि शेष सात आतंकवादियों के ठिकानों का भी पता चल गया है और उनसे निपटने के लिए अभियान जारी है। सूत्रों ने कहा कि चूंकि अभियान अभी चल रहा है, सुरक्षा एजेंसियां इस संबंध में कोई जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध पाकिस्तानी आंतकवादियों के इस समूह ने महाशिवरात्रि, सात मार्च को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर और अन्य स्थानों पर हमला करने की योजना बनाई थी। इस समूह में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद समूह के उग्रवादियों के होने की आशंका है। आतंकवादियों के घुसपैठ की सूचना मिलते ही केन्द्र ने एनएसजी की चार टीमें गुजरात रवाना कर दी थीं। उन्हें प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था। घुसपैठ की सूचना के साथ ही गुजरात और सभी मेट्रो शहरों में केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता की घोषणा की थी।
$type=ticker$meta=0$readmore=0$cat=0$snippet=0$columns=4$show=home
लखनऊ समाचार $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
सेहत $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
Social Counters$type=social_counter
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
- शिक्षामित्रों ने बाल मुंडवाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, योगी सरकार पर लगाए अनदेखी करने के आरोप
- कोरोना काल में सरकार से जुड़े अनेक सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर दिया गरीबों को सहारा - आर.के. सिन्हा
- अगर बिज़नेस में हो रहा है लगातार घाटा, तो अपनाएं चाणक्य की ये नीति
- रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना समेत पांच लोगों के खिलाफ असम में मामला दर्ज, मुख्यमंत्री हिमंत ने इसे अश्लीलता के खिलाफ उठाया कदम
- डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर
- मुजफ्फरपुर कांड पर बोले सीएम नीतीश, हम किसी को बख्शने वाले नहीं

COMMENTS