लखनऊ: लखनऊ मेट्रो परियोजना के तहत खम्भों के निर्माण के दौरान आज तड़के शटरिंग टूटने से 8 मजदूर घायल हो गये। जिलाधिकारी राजशेखर ने यहां बताया कि आलमबाग क्षेत्र में मेट्रो परियोजना के निर्माणाधीन खम्भों के बीच कंक्रीट की शटरिंग बनाने के दौरान वह अचानक टूट गयी, जिसके मलबे में दबकर 8 मजदूर घायल हो गये। उन्होंने बताया कि मौके पर आठ ही श्रमिक काम कर रहे थे। उन सभी को मलबे से निकालकर फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक की हालत गम्भीर है।
![लखनऊ में मेट्रो का पुल गीरा लखनऊ में मेट्रो का पुल गीरा](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhRVyh2JrmO4xbcmdUCRBxhytYgldYANTzAeesaGljGNLKtuF0oBqHWr_BwwM2MDZSMRygTlmOb2hv8Re497tAXfBwB8I5b6k_rN6p9Vzf0PlUoGHMZIWDqQ4zJpJvAQs_ZJOzFPpmAK94/s640/IMG-20160417-WA0002.jpg)
COMMENTS