लखनऊ. रैपर यो यो हनी सिंह ने रविवार को नवाबी में फैंस को 'अंग्रेजी बीट दे' गाने पर थिरकने को मजबूर कर दिया। यो यो की लाइव परफॉर्मेंस देख फैंस क्रेजी हो गए। रमाबाई अंबेडकर मैदान में यो यो कोो सुननेे के लिए काफी भीड़ है। हांलांकि, जितना क्राउड होने की आशंका थी, उतने लोग नहीं पहुंचे।
- बता दें, हनी सिंह लखनऊ में पहली बार कोई प्रोग्राम कर रहे हैं।
- इस इवेंट को एक निजी कंपनी होस्ट कर रही है।
- हनी सिंह के स्टेज के लिए भी खास तैयारियां की गई है।
- ये स्टेज पूरी तरह से हाई क्वालिटी साउंड से लैस हैै।
- मैदान में दूर बैठे लोग भी प्रोग्राम का पूरा लुत्फ उठा रहे हैंं।
- हनी अपने 25 क्रू मेम्बर्स के साथ लखनऊ पहुंचे हैं।
- जानकारी के मुताबिक, डेढ़ हजार पासेस सिर्फ जिला प्रशासन ने लिए हैं।
- मैदान को यो यो हनी सिंह के पोस्टर्स से भर दिया गया है।
ये है टिकट रेट
- प्रोग्राम में वीआईपी लोगों के लिए 2 हजार का टिकट रखा गया है।
- वहीं, आम आदमी के लिए इसकी कीमत 500 रुपए है।
- वीआईपी दर्शकों के लिए डेढ़ से दो हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
- वहीं, क्रेजी फैंस खड़े होकर भी प्रोग्राम का मजा ले सकेंगे।
COMMENTS