नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को आज शाम दिल का दौरा पड़ा है। चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल ने बयान दिया है कि डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। बताया जा रहा कि अगले 12 घंटे जयललिता के लिए बेहद अहम हैं। अपोलो के डॉक्टरों ने लंदन के डॉक्टर रिचर्ड बेले और उनके सहयोगियों से भी बात की है। अस्पताल में सरकार के कई मंत्री और विधायक पहुंच गए हैं।
जयललिता उर्फ 'अम्मा' को दिल का दौरा पड़ने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में मौजूद तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव से बात की। इसके बाद राज्यपाल फौरन विशेष विमान से मुंबई से चेन्नई लौट आए हैं। राज्यपाल रात 12 बजे अपोलो अस्पताल पहुंच गए। 10 मिनट अस्पताल में रुकने के बाद वे राजभवन चले गए। बताया जा रहा कि सुबह दिल्ली एम्स के डॉक्टर भी चेन्नई जाएंगे।
इस बीच अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अर्ध सैनिक बलों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। इस बीच सूत्रों के मुताबिक एहतियातन कल अन्ना विवि के सभी कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।
जयललिता करीब दो महीने से बीमार चल रहीं थी। 22 सितंबर को उन्हें बुखार और शरीर में पानी की कमी हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि आज सुबह ही ये खबर आई थी कि जयललिता पूरी तरह से सेहतमंद हो गईं हैं और एम्स के डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनकी जांच भी की है।
तकरीबन तीन बजे जयललिता को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें एक्स्ट्राकॉरपोरियल मेमब्रेन हार्ट सहायता उपकरण पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि लंदन से डॉ. रिचर्ड बीयले से सलाह ली गई है और हमारे हृदय रोग विशेषज्ञों और पल्मोनोलॉजिस्ट्स के उपचार की दिशा से सहमति जताई। रात में खबर फैलने पर उनके समर्थकों की बड़ी भीड़ उनकी खैर खबर पाने के लिए अस्पताल के बाहर डटी हुई है। पुलिस ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
इस बीच राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जयललिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो के चेयरमेन से बात की है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने जयललिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Praying for Jayalalithaa ji's quick recovery. I hope she gets better very soon— Office of RG (@OfficeOfRG) December 4, 2016
Wishing #jayalalithaa Hon CM of TN a speedy recovery, Let her be healthy soon— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) December 4, 2016
Got to know about Tamil Nadu CM #Jayalalithaa ji's health.— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 4, 2016
Maharashtra prays for her speedy recovery !
Totally worried about the health of #Jayalalithaa Ji. Wishing and Praying for speedy recovery. Let's all pray for her.— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 4, 2016
Upsetting news about Tamil Nadu CM J.Jayalalitha suffering a cardiac arrest. Prayers for her speedy recovery.— CM of Karnataka (@CMofKarnataka) December 4, 2016
Feeling bad to know abt da critical condition of TN CM Selvi Jayalalitha. Praying fr her speedy recovery and quick response 2 the treatment.— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) December 4, 2016
Very concerned about the health of Jayalalitha Ji. Like my friends in Tamil Nadu, I am praying for her speedy recovery. May God bless her— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 4, 2016
अन्नाद्रमुक ने 68 साल की जयललिता को दिल का दौरा पड़ने से कुछ ही घंटे पहले कहा था कि पार्टी महासचिव जल्द घर लौटेंगी, क्योंकि एम्स की एक टीम ने पुष्टि कर दी है कि अस्पताल में दो महीने से ज्यादा समय तक भर्ती रहने के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गई हैं।
COMMENTS