लॉकडाउन के चलते लखनऊ में बंद हुए ऑटो-टेम्पो बुधवार से सड़कों पर फिर दौड़ते दिखेंगे। बीते सोमवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर आरटीओ दफ्तर में हुई बैठक में फैसला लिया गया था। एआरटीओ प्रवर्तन की दिशानिर्देश पर इन्हें चलाने की अनुमति दी जा रही है।
लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि पांच मुख्य निर्देशों के तहत ऑटो-टेम्पो स्टैंड पर रोज सैनिटाइजेशन होगा। ऑटो में तीन व टेम्पो में छह लोग सफर कर सकेंगे। मास्क लगाना जरूरी होगा। चालक सवारियों को सैनिटाइज कराएगा और निर्देशों को चस्पा करना होगा।
झटका: सीएनजी एक रुपये किलो महंगी -
सीएनजी के दाम में प्रति किलो एक रुपये का इजाफा हुआ है। अब लखनऊ, उन्नाव और आगरा में सीएनजी 60.50 प्रति किलो हो गई है। अभी तक सीएनजी 59.50 प्रति किलो बिक रही थी। नई दरें बुधवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।
COMMENTS