महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के तीसगांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना 21 अगस्त की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, परिवार में मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद कुणाल मुरलीधर चांदगुडे पास के पहाड़ पर पहुंच गए और वहां से छलांग लगाने की धमकी देने लगे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग भी वहां जुट गए। कुणाल को समझाने की काफी कोशिश की गई। उनकी सुरक्षा के लिए पहाड़ के नीचे जाल भी लगाया गया था, लेकिन वह लगातार अपनी जगह बदल रहे थे।
इसी दौरान कुणाल के पिता मुरलीधर चांदगुडे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटे को समझाने और उसे चट्टान के किनारे से पीछे खींचने की कोशिश की।
लेकिन इसी दौरान मुरलीधर का संतुलन बिगड़ गया और वह अपने बेटे के साथ गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कुणाल की मां संगीता मुरलीधर चांदगुडे ने भी अपनी जान दे दी। इस तरह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

COMMENTS