रोहतास जिले के डेहरी में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) श्री विमल कुमार की निर्मम हत्या अत्यंत पीड़ादायक, निंदनीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
दिनदहाड़े एक प्रशासनिक अधिकारी की हत्या न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधियों के मन से कानून का भय लगातार कम होता जा रहा है। जब शासन-प्रशासन से जुड़े अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।
मैं दिवंगत अधिकारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
राज्य सरकार से आग्रह है कि इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी कानून को चुनौती देने का साहस न कर सके।
$type=ticker$meta=0$readmore=0$cat=0$snippet=0$columns=4$show=home
लखनऊ समाचार $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
सेहत $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
Social Counters$type=social_counter
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
- घरेलू नुस्खे, अपनाकर दूर कर सकते हैं पसीने की बदबू
- अगर बिज़नेस में हो रहा है लगातार घाटा, तो अपनाएं चाणक्य की ये नीति
- जीएसटी दरों पर नहीं हो सका कोई फैसला...
- फर्रुखाबाद में बाढ़ का स्थायी समाधान होगा, गंगा की ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन पर जोर
- अचानक धंसी रोड, ब्रेक लगाते-लगाते गड्ढे में बस और कार
- नरेन्द्र मोदी ने किया 20 स्मार्ट सिटीज की सूची का एलान

COMMENTS