लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को अपना 60वां बर्थडे मना रही हैं। माया ने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब होता जा रहा है। केंद्र सरकार किसान विरोधी है। सपा और बीएसपी के काम में जमीन-आसमान का अंतर है। सही वक्त आने पर बीएसपी बदला लेगी। आगे पढ़िए, और क्या कहा माया ने?...
केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
- अपने बर्थडे पर मायावती ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
- उन्होंने कहा- बीएसपी कांशीराम के बताए रास्ते का पालन करती है। इसलिए जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मेरा जन्मदिन मनाया जाता है।
- बीएसपी की जनकल्याणकारी योजनाओं को सपा ने बंद कर दिया। जातिगत और राजनीतिक बैर के चलते ऐसा किया गया।
- मुलायम ने जन्मदिन पर धन बर्बाद हुआ।
- लोहिया की विचारधारा के खिलाफ जाकर मुलायम ने शाही तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। लोहिया जिंदा होते तो मुलायम को सपा से निकालते।
- सैफई महोत्सव में बेदर्दी से सरकारी धन बर्बाद किया गया। प्रदेश में दलितों और पिछड़ों की अपेक्षा हो रही है।
- दलितों, पिछड़ों के संतों, महापुरुषों के स्थलों से छेड़छाड़ की जा रही है। सही वक्त आने पर इसका वाजिब जवाब दिया जाएगा।
- राजनीतिक हथकंडों में बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल किया गया। दलित वोटों को लुभाने की बीजेपी की कोशिश है।
- मोदी कालाधन नहीं लाए। 20-25 लाख खाते में नहीं आए। अच्छे नहीं नहीं आए।
- केंद्र की योजनाओं का लाभ गरीबों और कमजोर लोगों को नहीं मिलता है।
- पाकिस्तान पर बीजेपी की नीतियां स्थिर नहीं हैं।
- माया ने अपर कास्ट को भी आर्थिक आधार पर रिजर्वेशन देने की बात कही।
देश को 9 पीएम देने के बाद भी यूपी का विकास नहीं
- माया ने कहा कि देश को 9 पीएम देने के बावजूद अभी तक यूपी का विकास नहीं हुआ है।
- वर्तमान में पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को छोड पूरे प्रदेश की उपेक्षा की है।
- यूपी को राम मंदिर के जगह सुरक्षित जीवन जीने का भरोसा चाहिए।
- विकास के मामले में आश्वासन देने का नहीं, बल्कि जमीन पर कार्य करने की जरूरत है।
- यूपी में चुनाव नजदीक आते देख सियासी गोटियां चली जा रही हैं।
- बीजेपी, आरएसएस यूपी में धार्मिक भावनाएं भड़काने में लगी है।
दलित वोटरों को किया सावधान
- माया ने लाइव टेलिकास्ट के जरिए दलित वोटरों को आगाह भी किया।
- उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव आते देख साम, दाम, दंड भेद की चाल चली जा रही है।
- मनुवादी मानसिकता वाले लोग दलितों की तरक्की नहीं देखना चाहते हैं।
- कोई नहीं चाहता है कि दलित वर्ग के लोग समाज में आगे आए।
- पार्टी से निकाले गए लोगों के माध्यम से उन्हें मेरे खिलाफ भड़काया जा रहा है।
बजा चुनाव का बिगुल
- मायावती अपने बर्थडे पर यूपी में 2017 के असेंबली इलेक्शन का आगाज किया।
- इसके साथ ही उन्होंने इस साल असम, पुदुचेरी तमिलनाडु, केरल में होने वाले इलेक्शन पर भी फोकस करने को कहा है।
- सभी विधानसभा को-ऑर्डिनेटरों को जनता को जुटाने के लिए कहा गया है।
मायावती के बर्थडे पर क्या बोले सीएम?
मायावती ने अपने बर्थडे पर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। वहीं, इसपर सीएम अखिलेश का कहना है कि बुआजी (मायावती) ने मेरे बारे में कुछ नहीं बोला है। इसलिए मैं भी उनके बारे में कुछ नहीं बोलूंगा।
बर्थडे पर आर्थिक मदद का किया खुलासा
- इस दौरान मायावती ने कहा कि पहले पार्टी के वर्कर मेरे जन्मदिन पर आर्थिक मदद देते थे।
- इसके रूप में मिली एक-एक पाई का हिसाब भारत सरकार के पास है।
- लोग मुझे दलित की नहीं, दौलत की बेटी कहते हैं।
- मनुवादी मानसिकता वाले ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा।

बुक की हुई लॉन्चिंग
- बर्थडे पर मायावती ने अपनी पार्टी की ब्लू बुक और अपनी बुक 'मेरा संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा' को लॉन्च किया।
- इसके साथ ही पार्टी का मिशनरी कैलेंडर भी लॉन्च हुआ।
- बर्थडे पर मायावती ने अपनी पार्टी की ब्लू बुक और अपनी बुक 'मेरा संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा' को लॉन्च किया।
- इसके साथ ही पार्टी का मिशनरी कैलेंडर भी लॉन्च हुआ।
जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है बर्थडे
- बीएसपी हर जिले में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बर्थडे जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है।
- पूरे प्रोग्राम का लाइव टेलिकास्ट भी किया गया।
-जनकल्याणकारी दिवस के मौके पर कार्यकर्ता 2017 में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले रहे हैं।
-पार्टी के एमएलए और वर्करों को गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने को कहा गया है।

COMMENTS