अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय और सास रानी कपूर के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। करिश्मा के वकील क्रांति साठे ने इस केस के विषय में मीडिया से कहा कि, “यह तलाक का मामला नहीं है। यह प्रताड़ना का मामला है, जो अभी चल रहे तलाक के मामले से बिल्कुल अलग है। यह पारिवारिक अदालत के तहत नहीं आता, न्यायिक अदालत के तहत आता है। वह अपने लिए कुछ नहीं मांग रहीं।” साठे ने कहा, “यह उनके बच्चों (बेटा कियान राज कपूर और बेटी समायरा कपूर) के लिए है। वह अपने बच्चों की सुरक्षा चाहती हैं।” करिश्मा ने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे भी किए हैं। करिश्मा के अनुसार उनके 4 महीने की बेटे के तबियत खराब थी, जिसके कारण वह पति के साथ यूके ट्रिप पर नहीं जा सकी थीं। इससे संजय बेहद नाराज हुए और अकेले ही चले गए। बाद में करिश्मा यूके पहुंचीं तो संजय रात-रात भर गायब रहते थे। उन्हें अपने बेटे की तबियत से कोई लेना-देना नहीं था। उनके लिए गोल्फ खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण था। हनीमून के दौरान ही करिश्मा के सामने संजय अपने भाई के साथ यह चर्चा कर रहे थे कि करिश्मा कितने पैसे ला सकती हैं। इससे करिश्मा चकित रह गईं। एक बार संजय ने करिश्मा से अपनी मां द्वारा दी गई ड्रेस पहनने को कहा। चूंकि करिश्मा प्रेग्नेंट थीं इसलिए वह ड्रेस उन्हें फिट नहीं हो रही थी। यह देख संजय बेहद नाराज हो गए। उन्होंने अपनी मां को करिश्मा को थप्पड़ लगाने के लिए कहा। संजय अक्सर करिश्मा से दुर्व्यवहार करते थे। मारपीट भी करते थे। चोट के निशान करिश्मा मेकअप के सहारे छिपाती थी। संजय की मां की इसमें मौन स्वीकृति थी। करिश्मा के अनुसार वे अपने पति के लिए महज एक ट्रॉफी थीं और यह शादी उनके लिए ट्रॉफी जीतने समान था। शादी के पहले भी संजय ने करिश्मा की मां बबीता से बदतमीजी की थी। इससे करिश्मा ने शादी नहीं करने का निर्णय ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया। रणधीर कपूर इस शादी से कभी खुश नहीं थे। रणधीर के अनुसार उनका दामाद कितना अय्याश है ये बात पूरी दिल्ली जानती है।
$type=ticker$meta=0$readmore=0$cat=0$snippet=0$columns=4$show=home
लखनऊ समाचार $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
सेहत $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
Social Counters$type=social_counter
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
- भारत के 10 ऐसे शिक्षक जिनके बारे में जानकर आप भी कहेंगे ' टीचर हो तो ऐसे
- मुस्लिमों को अपना समझें, उन्हें वोटबैंक के रूप में न देखें - PM मोदी
- धनतेरस से पहले सोने के कीमत में गिरावट
- मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को नसीहत दी
- कोरोना काल में सरकार से जुड़े अनेक सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर दिया गरीबों को सहारा - आर.के. सिन्हा
- अमेरिका में छाई लखनऊ की जयनी, बराक ओबामा ने एचीवमेंट अवॉर्ड से किया पुरस्कृत

COMMENTS