ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट दीपा केवल 0.15 अंक के अंतर से कांस्य पदक से चूक गयी लेकिन उनके जोखिम भरे प्रोदुनोवा में शानदार प्रदर्शन ने देश के लोगों का दिल जीत लिया था।
Very happy. Future plan is to bag an Olympic medal for India- #DipaKarmakar on Rajiv Gandhi Khel Ratna award pic.twitter.com/jIawfQWnAW— ANI (@ANI_news) August 22, 2016
जीतू ने पिछले दो वर्षों में कई पदक जीते जिनमें एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण तथा विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक शामिल हैं।
इसके अलावा मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार के लिये 15 खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें मुक्केबाज शिव थापा, लंबी दूरी की धाविका ललिता बाबर, क्रिकेटर अंजिक्य रहाणे, हाकी खिलाड़ी वीआर रघुनाथ और रानी रामपाल भी शामिल हैं।
An encouraging and great step: #SakshiMalik’s mother on her daughter being conferred Rajiv Gandhi Khel Ratna Award. pic.twitter.com/42VVLh4A5y— ANI (@ANI_news) August 22, 2016
इस साल का द्रोणाचार्य पुरस्कार छह प्रशिक्षकों को दिया जाएगा। इनमें दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी और भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के मेंटर राजकुमार शर्मा भी शामिल हैं।
इनके अलावा जिन अन्य को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा उनमें नागपुरी रमेश (एथलेटिक्स), सागर मल दयाल (मुक्केबाजी), प्रदीप कुमार (तैराकी, आजीवन) और महावीर सिंह (कुश्ती, आजीवन) शामिल हैं।
COMMENTS