लखनऊ। नवाबी नगरी लखनऊ कछुए की चाल से स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ रहा है। दरअसल स्मार्ट सिटी के प्रथम चरण में एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए हेरिटेज जोन को चुना गया है जिसमें केसरबाग क्षेत्र का काफी हिस्सा आता है। यहां के स्थानीय निवासियों और दुकानदारों की माने तो इस क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या पार्किंग की है। इसी के मद्देनज़र यहां के व्यापारियों ने नगर निगम से एक पार्किंग के निर्माण की बात की ताकि ट्रैफिक समस्याओं पर अंकुश लगाया जा सके। निगम ने प्रस्ताव को मानते हुए यहां पार्किंग के निर्माण को मंज़ूरी तो देदी लेकिन ज़मीनी तौर पर जब काम शुरू हुआ तो सम्याएं सामने आने लगीं।
दरअसल यहां की सब्जी और मछली मंडी नगर निगम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो रही हैं। यहां स्मार्ट सिटी नक्शे के मुताबिक बड़ी पार्किंग बननी हैं, लेकिन पार्किंग के लिए इसे खाली कराने में प्रशासन को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। साथ ही यहां बने पक्के निर्माण भी एक बड़ा चैलेंज साबित होंगे। इन्हें तोड़ यहां बसे लोगों को विस्थापित करना होगा। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी प्रभारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि नजूल की जमीन पर काफी समय से कब्जा है। वहीँ एलडीए से जमीन का हैंडओवर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी दो से तीन माह में कैसरबाग में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकास का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पार्किंग बनने से यहां रहने वाले हजारों लोगों फायदा मिलेगा। साथ ही पूरे लखनऊ के लिए कैसरबाग आने वाले चंद महीनों में नजीर बनकर उभरेगा।
यदि ऐसा होजाता है तो यह पूरे शहर के लिए मिसाल की बात होगी कि कैसे सबसे अधिक अतिक्रमण होने के बाद भी क्षेत्र विकसित हो गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि यहां के लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराइ जाएगी। कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। लेकिन इसके लिए सबसे ज़रूरी होगा स्थानीय लोगों का सहयोग।
COMMENTS