उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को भारत में थाईलैण्ड की राजदूत सुश्री चवनार्ट थांगसुम्फांत ने उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और थाईलैण्ड की राजदूत के बीच भारत और थाईलैण्ड के आपसी संबंधों को और मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश और थाईलैण्ड के बीच पर्यटन, संस्कृति, निवेश तथा व्यापारिक सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने तथा भविष्य में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने थाईलैण्ड के साथ भारत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए आपसी सहयोग को और बढ़ाने की संभावनाओं का स्वागत किया। यह मुलाकात भारत-थाईलैण्ड संबंधों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
COMMENTS