लखनऊ. अखिलेश यादव ने बुधवार को एनेक्सी में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है, जिसमें सबसे महत्त्वपूर्ण तबादला नीति है। बता दें, इस नीति के बाद मंत्री और प्रमुख सचिव के बाद विभाग प्रमुख को भी तबादला करने का दायरा बढ़ेगा। अब तक विभाग प्रमुख 10 फीसदी ही तबादले कर सकते थे। आगरा से इटावा लायन सफारी तक बनेगा साइकल हाईवे...
- कैबिनेट की बैठक में यूपी के पहले साइकिल हाईवे को भी मंजूरी मिल सकती है।
- ये हाईवे आगरा से इटावा लायन सफारी तक होगा।
- आगरा से इटावा लायन सफारी तक 197 किमी का हाईवे पीडब्लूडी बनाएगा।
सोलर एनर्जी से जलेंगी लाइट्स
- ढाई मीटर चौड़े इस हाईवे पर लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।
- ये लाइट सोलर एनर्जी से जलेंगी जो सूरज डूबने के बाद तुरंत जल उठेंगी।
- साथ ही इस चीज के भी इंतजाम किए जाएंगे कि गर्मी में इस हाईवे पर चलने वालों को धूप न लगे।
ये फैसले भी लिए जाएंगे
- एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा कैसरबाग बस अड्डा।
- मैनपुरी कलेक्ट्रेट में 150 सीटों की क्षमता का हॉल बनेगा, पुराने भवन गिरेंगे।
- कन्नौज में हरसेन, पीलीभीत में अमरिया, चंदौली में नौगढ़ की नई तहसील बनेगी।
- विधान परिषद सचिवालय के समूह 'ग' कर्मचारियों को सीयूजी सिम मिलेंगे।
- पुलिस विभाग के पुराने भवन ध्वस्त किए जाएंगे, नए भवन बनेंगे।
- सरकारी पशु चिकित्सक नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, प्रैक्टिस बंदी भत्ता मिलेगा।
- कन्नौज में बाल संग्रहालय में कई सुविधाएं दी जाएंगी।
- लखनऊ में गोमती नगर में 200 बेड के बाल एवं महिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ेंगी।
- क्षेत्र की जलवायु के आधार पर बीजों का वितरण किया जाएगा।
- स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन विभाग हिंंदू विवाह रजिस्ट्रीकरण, नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
- कैबिनेट बैठक में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है।
- दूसरे राज्यों से आने वाली यूरिया खाद और बोरियों में आने वाले सामान महंगे हो सकते हैं।
COMMENTS