![JNU में छात्रों की भूख हड़ताल: कन्हैया कुमार की तबीयत बिगड़ी JNU में छात्रों की भूख हड़ताल: कन्हैया कुमार की तबीयत बिगड़ी](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj4HXTaMmXGd1PUWOhY6n1R7f7-O7JSZazPsNmSEyQyF4CVyOvCgtyKmmnJfsK99dCqWMwpSJAfdkDIWJEAGRG94XknzvxwBsmZ9kvHL7G21i6r8_XlZrbdAdL0LoM7g3ynPgkdrW5r2Yk/s640/kanhaiya-kumar-hunger-strike-759-620x400.jpg)
बीते एक हफ्ते से कैंपस में भूख हड़ताल पर बैठे जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कन्हैया के एक सहपाठी ने यह जानकारी दी है। वहीं, कन्हैया के साथी स्टूडेंट उमर खालिद ने बताया, ”कन्हैया का स्वास्थ्य बेहद खराब है। वह अर्धचेतन अवस्था में है। इस बात की आशंका है कि उसके अंदरुनी अंगों को नुकसान पहुंचे।” खालिद ने बताया कि कन्हैया गुरुवार सुबह से उल्टियां करने लगा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
COMMENTS