60 साल की अमेरिकन महिला डेब की मुलाकात गोरखपुर के रहने वाले कृष्ण मोहन त्रिपाठी से फेसबुक पर हुई। वक्त के साथ रिश्ते मजबूत हुए तो इस महिला ने कृषण को अपना बेटा ही मान लिया। न केवल बेटा माना बल्कि शादी में शामिल होने सात समंदर पार करके पहुंची। कृष्ण की शनिवार को नेहा से शादी हो गई। इस मौके पर आशीर्वाद देने के लिए डेब भी मौजूद थीं। चार साल पहले 28 साल के कृष्ण की कैलिफोर्निया की रहने वाली डेब से फेसबुक पर जानपहचान हुई। कृष्ण जब छोटा था तो उसकी मां की मौत हो गई थी। कृष्ण ने अपनी भावनाएं डेब को बताईं। डेब ने भी उन्हें बेटा मानते हुए इमोशनल सपोर्ट करना शुरू कर दिया। कृष्ण ने जब उन्हें अपनी शादी का न्योता दिया तो उन्होंने उसे खुशी खुशी कबूल कर लिया। कृष्ण ने बताया कि उन्हें 20 जनवरी को फोन आया कि डेब दिल्ली में हैं। वो गोरखपुर आने के लिए ट्रेनों की जानकारी चाह रही थीं। बाद में जब डेब गोरखपुर पहुंचीं तो कृष्ण के घरवाले उन्हें रिसीव करने स्टेशन गए। डेब कृष्ण के परिजनों की गर्मजोशी से भावुक हो गईं। मीडिया से बातचीत करने के दौरान उनकी आंखों से आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि कृष्ण एक अच्छा लड़का है और वे चाहती हैं कि उसे जिंदगी में हर खुशी मिले।
$type=ticker$meta=0$readmore=0$cat=0$snippet=0$columns=4$show=home

लखनऊ समाचार $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
सेहत $type=blogging$au=0$sn=0$date=0$rm=0$cat=0$cm=0$show=home
Social Counters$type=social_counter
/fa-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list
- लखनऊ में भारत-जापान की युवा पीढ़ी का ऐतिहासिक संवाद, योगी आदित्यनाथ ने कहा- आज के विद्यार्थी ही कल दोनों देशों के रिश्तों के सबसे प्रभावशाली राजदूत बनेंगे
- E-Paper 14.05.2021
- मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद बना मौत की वजह, खाई में गिरने से बाप-बेटे की मौत; मां ने भी उठाया खौफनाक कदम
- एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरें घटाई
- बाढ़ से पीड़ित केरल ने केंद्र से 2600 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मांगा
- यूपी में 13 की जगह 14 स्मार्ट सिटी हो: राम नाईक
COMMENTS