फाइटर प्लेन राफेल पर हुई डील, मेट्रो से गुड़गांव पहुंचे मोदी

फाइटर प्लेन राफेल पर हुई डील, मेट्रो से गुड़गांव पहुंचे मोदी
नई दिल्ली. तीन दिन की विजिट पर भारत आए फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रांस्वा ओलांद और नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को हाई लेवल मीटिंग के दौरान 36 फाइटर प्लेन राफेल की खरीद पर दोनों देशों के बीच डील हो गई है। हालांकि, इसमें फाइनेंस से जुड़ी कुछ फॉर्मेलिटिज बाकी हैं।
अपडेट्स...
4: 47 PM : मोदी ने कहा- ISA का हेडक्वार्टर भले ही भारत में बनाया गया है। पर ये मानवजाति की भलाई के लिए बना ग्लोबल इंस्टीट्यूशन है।
4:40 PM : गुड़गांव में मोदी की स्पीच।
4:25 PM : मोदी और ओलांद ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस(ISA) के सेक्रेटरिएट की नींव रखी।
4:21 PM : गुड़गांव के ग्वालपहाड़ी पहुंचे करने पहुंचे मोदी और ओलांद।
3: 28 PM : दोनों गुड़गांव के ग्वालपहाड़ी में इंटरनेशनल सोलर एलायंस के सेक्रेटरिएट की नींव रखेंगे।
3:28 PM : मोदी और ओलांद दिल्ली मेट्रो से गुड़गांव जा रहे हैं।
3:26 PM : फॉरेन सेक्रेटरी एस. जयशंकर ने कहा फ्रांस भारत का असली स्ट्रैटेजिक पार्टनर है।
2.47 PM : सीरिया में राफेल प्लेन दुश्मनों पर कहर बनकर टूटे हैं।
2.46 PM : इस मौके पर फ्रांस के प्रेसिडेंट ओलांद ने कहा- दोनों देशों के बीच मिलिट्री रिश्ते मजबूत किए जाएंगे।
2.44 PM : ओलांद ने कहा- ISIS के खिलाफ जंग लड़ने के लिए फ्रांस और भारत के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।
2.45 PM : ओलांद के मुताबिक, हमें मालूम है कि हम पर (पेरिस पर) हमला दाएश (ISIS) ने किया था।
2.34 PM : राफेल फाइटर प्लेन पर एग्रीमेंट का मोदी ने किया एलान। मोदी ने कहा- कुछ फाइनेंशियल बातों को छोड़कर इस डील पर सहमति बन चुकी है।
2:31 PM : मोदी ने ओलांद को भारत का क्लोज फ्रेंड बताया।
2:28 PM : राफेल फाइटर प्लेन के खरीद का एमओयू साइन किया गया।
12:26 PM : डेलिगेशन लेवल की इस मीटिंग में सुषमा स्वराज, मनोहर पर्रिकर, फॉरेन सेक्रेटरी एस. जयशंकर भी मौजूद हैं।
12:25 PM : फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि मीटिंग में कई अहम स्ट्रैटेजिक समझौते हो सकते हैं।
12:25 PM : मोदी और ओलांद के बीच हाई लेवल मीटिंग शुरू हुई।
12:10 PM : हैदराबाद हाउस में नरेंद्र मोदी ने की फ्रांस्वा ओलांद से मुलाकात।
11:30 AM : सुषमा स्वराज से मिले फ्रांस्वा ओलांद।
11:05 AM : ओलांद बोले- ISIS को खत्म करने की हर कोशिश की जाएगी।
11:04 AM : ओलांद बोले- पेरिस समिट की सफलता में नरेंद्र मोदी का अहम रोल है।
11:03 AM : रिपब्लिक डे का चीफ गेस्ट बनकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं- ओलांद
11:00 AM : ओलांद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
10:55 AM : ओलांद का वेलकम करने के लिए नरेंद्र मोदी और सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं।
10:54 AM : राष्ट्रपति भवन पहुंचे ओलांद।
10:48 AM : फ्रेंच प्रेसिडेंट ने राजघाट पर पौधा लगाया।
10:40 AM : राजघाट पहुंचे फ्रांस के प्रेसिडेंट। महात्मा गांधी की समाधि पर दी श्रद्धांजलि।
क्या है ओलांद का आगे का प्रोग्राम
- ओलांद सोमवार शाम 6.30 बजे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और सात बजे सोनिया गांधी से मिलेंगे।
- साढ़े सात बजे प्रणव मुखर्जी से मुलाकात करेंगे।
- आठ बजे राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में डिनर का आयोजन होगा।
26 जनवरी को क्या है ओलांद का प्रोग्राम
- 26 जनवरी को ओलांद 9.30 बजे प्रेसिडेंट हाउस जाएंगे।
- वहां से प्रणब मुखर्जी के साथ राजपथ पर रिपब्लिक डे के मेन फंक्शन में आएंगे।
- दिन में ढाई बजे वह भारत में रहने वाले फ्रांसीसी कम्युनिटी के लोगों से मिलेंगे।
- शाम 5.20 बजे वो फिर प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे और उसके बाद वह फ्रांस लौट जाएंगे।
रिपब्लिक डे के चीफ गेस्ट होंगे ओलांद
- ओलांद इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट हैं।
- वह इससे पहले अक्टूबर 2013 में भारत आए थे। मोदी ने पि‍छले साल अप्रैल में फ्रांस का दौरा किया था।
- तब हुए समझौतों पर भी बात आगे बढ़ने की उम्मीद है।
- मोदी की यात्रा के दौरान फ्रांस से 36 राफेल वि‍मान खरीदने का एलान हुआ था। न्यूक्लियर एनर्जी, स्पेस, रेलवे समेत कई सेक्टर में 19 करार हुए थे।
- सूत्रों के अनुसार ओलांद के साथ 100 सदस्यों का डेलिगेशन होगा। इसमें फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन और डीसीएनएस के ऑफिसर भी होंगे।
इंडिया-फ्रांस बिजनेस समिट में क्या हुआ?
- ओलांद भारत के पीएम मोदी के साथ चंडीगढ़ में रविवार शाम को इंडिया-फ्रांस बिजनेस समिट में शामिल हुए।
- इससे पहले नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके ओलांद का स्वागत किया और उनके दौरे के बारे में जानकारी दी।
- बाद में दोनों नेता चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में मिले। यहां दोनों देशों के बीच डिफेंस, सोलर एनर्जी और स्‍मार्ट सिटी को लेकर 16 एग्रीमेंट साइन हुए।
बिजनेस समिट में मोदी ने क्या कहा...
- भारत और फ्रांस मानवता के दुश्मनों के खिलाफ लड़ने के लिए साथ-साथ हैं।
- मोदी ने कहा, 'भारत दुनिया में आर्थिक तौर पर सबसे तेजी से बढ़ रहा देश है। हमारे पास आपके लिए लेबर और मार्केट है।'
- भारत में 400 फ्रेंच कंपनियों को काम करने का अच्छा अनुभव हुआ है।
- हमारे पास 80 करोड़ यूथ हैं। हम गुड गवर्नेंस के जरिए ग्लोबल बेंचमार्क को हासिल करना चाहते हैं।
ओलांद का दौरा चंडीगढ़ से क्यों?
- 50 साल पहले चंडीगढ़ शहर को स्विस-फ्रांसीसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए ने डिजाइन किया था।
- चंडीगढ़ को यूनेस्को में हेरिटेज सिटी का दर्जा दिलवाने की कोशिश भी चल रही है।
- भारत चाहता है कि फ्रांस चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने में मदद करे।

COMMENTS

नाम

Bihar News,112,Business News,188,Delhi News,316,E-Paper,164,Education News,56,Employment News,22,Entertainment News,258,Health News,145,Highlights,1507,International News,132,Lucknow News,227,National News,594,Sports News,89,Success Tips,14,Terrorism News,1,Uttar Pradesh News,327,
ltr
item
मोनार्क टाइम्स । Monarch Times: फाइटर प्लेन राफेल पर हुई डील, मेट्रो से गुड़गांव पहुंचे मोदी
फाइटर प्लेन राफेल पर हुई डील, मेट्रो से गुड़गांव पहुंचे मोदी
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi1NrW822WRC_sOPr_veveHkwga7jYyCFCeDvyIbX2lxh-mxNkZcLJ2URrUPGEpnpkjhtgdNW0gr4PWLbKaOQ3e-yC_Xn_8Qrg9KPSJaZWc8NW0s1vtwPkdR2olN2WGIaBaSAZ3Wwnt3s8/s1600/holand-modi_1453716796.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi1NrW822WRC_sOPr_veveHkwga7jYyCFCeDvyIbX2lxh-mxNkZcLJ2URrUPGEpnpkjhtgdNW0gr4PWLbKaOQ3e-yC_Xn_8Qrg9KPSJaZWc8NW0s1vtwPkdR2olN2WGIaBaSAZ3Wwnt3s8/s72-c/holand-modi_1453716796.jpg
मोनार्क टाइम्स । Monarch Times
https://www.monarchtimes.in/2016/01/modi_25.html
https://www.monarchtimes.in/
https://www.monarchtimes.in/
https://www.monarchtimes.in/2016/01/modi_25.html
true
3226987096920628684
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content